Advertisement

Responsive Advertisement

कंप्यूटर की संरचना in computer hardware


                                                                   कंप्यूटर की संरचना

 कम्प्यूटर के ये समस्त कारक ही मिलकर एक सम्पूर्ण कम्प्यूटर

सिस्टम तैयार करते हैं। कम्प्यूटर की संरचना में प्रयोग होने वाले विभिन्न

कारक निम्नांकित हैं-

हार्डवेयर (Hardware)

सॉफ्टवेयर (Software)

फर्मवेयर (Firmware)

Radar (Skinware)

मनवेयर (Humanware)




                                                           Hardware

हार्डवेयर का शाब्दिक अर्थ है-ठोस अवयव । कम्प्यूटर को वे सभी अवयव अथवा भाग जिन

हम छू सकते हैं, देख सकते है, हार्डवेयर कहलाते है। कम्प्यूटर के अन्दर एवं बाहर सभी भाग

कम्प्यूटर की Input एवं Output युक्तियां आदि सभी हार्डवेयर है । वे युक्तियां जो कम्प्यूटर को चलाये

जाने के लिए आवश्यक है, स्टैन्डर्ड युक्तियां (Standard Devices) कहलाती है, जैसे-की-बोर्ड,

फ्लॉपी ड्राइव, हार्डडिस्क आदि, इनके अतिरिक्त वे युक्तियां जिनको कम्प्यूटर से जोड़ा जाता है।

जैसे-माउस, प्रिन्टर, लाइट पेन, प्लाटर आदि, पेरीफेरल युक्तियां (Peripheral Dervices) कहलाती

है, और इन दोनों को मिलाकर तैयार कम्प्यूटर सिस्टम को हार्डवेयर कहा जाता है।




                                                              Software

कम्प्यूटर और उनसे जुड़ी युक्तियों से कार्य लेने के लिये सॉफ्टवेयर का प्रयोग होता है। ये

सॉफ्टवेयर न तो देखे ही जा सकते हैं और न ही इन्हें छुआ जा सकता है। कम्प्यूटर भाषाओं में

तैयार किए गए, कम्प्यूटर को कार्य करने के लिए एक विधिवत् एवं व्यवस्थित निर्देशों के समूह को

सॉफ्टवेयर कहा जाता है।

                                                     Firmware

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के संयुक्त रूप को फर्मवेयर कहा जाता है। जिस हार्डवेयर

(संग्रहण माध्यम) में सॉफ्टवेयर को भर दिया गया है, यह फर्मवेयर कहलायेगा।



                                                         Skinware

कम्प्यूटर के वे अंग जिन्हें देखने के लिए कम्प्यूटर को खोलने की आवश्यकता नहीं होती


है, स्किनदेयर कहलाते हैं, जैसे-मॉनीटर, की-बोर्ड, माउस प्रिन्टर आदि।




                                                           Humanware

वे सभी मनुष्य जो कम्प्यूटर से किसी भी प्रकार से सम्बन्धित होते हैं. ह्यूमनवेयर कहलाते हैं।

हामनवेयर को लाइववेयर (Liveware) भी कहा जाता है। कम्यूटर विक्रेता, कम्प्यूटर ऑपरेटर, कम्प्यूटर

प्रोगामर, कम्प्यूटर शिक्षक, कम्प्यूटर विद्यार्थी आदि सभी झूमनवेयर ही है।



Post a Comment

0 Comments